विश्व

यूक्रेन के हमलों में नौ दिन में 86 रूसी नागरिकों की मौत

मॉस्को/कीव- 28 जुलाई। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 से जंग जारी है। रूस ने यूक्रेन में तबाही मचाई है। पिछले कुछ समय में यूक्रेन ने भी रूस पर हमले बढ़ा दिए हैं। इससे रूस को जान-माल का नुकसान हो रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने सोमवार को कहा कि 15 से 24 जुलाई के बीच रूसी नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए यूक्रेन के हमलों में 86 लोग मारे गए।

द मॉस्को टाइम्स और शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जखारोवा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “15 से 24 जुलाई के बीच यूक्रेनी सेना के हमलों में 86 लोग मारे गए। इनमें छह बच्चे भी शामिल हैं। 12 बच्चों समेत 409 लोग घायल हुए हैं।” प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करके उसकी सैन्य ताकत को मजबूत कर रूस पर हमलों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रूसी संघ की जांच समिति के अनुसार, 2014 और 2026 के बीच यूक्रेनी सेना के हमलों में 240 से अधिक बच्चे मारे गए हैं। लगभग 1,225 अन्य लोग अलग-अलग तरह से घायल हुए हैं। जखारोवा ने कहा, “इस धरती पर कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि उसे पता नहीं था कि क्या हो रहा है। यूक्रेन और उसके सहयोगियों को इसकी कीमत चुकानी होगी।”

उधर, क्षेत्रीय अधिकारियों ने सोमवार सुबह बताया कि दक्षिणी रूस में यूक्रेनी हवाई हमलों में कम से कम पांच लोग मारे गए और लगभग दो दर्जन अन्य घायल हो गए। रोस्तोव के गवर्नर यूरी स्ल्यूसर ने टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि अजोव सागर के पास रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर में एक रिहायशी इमारत पर हुए हमले में एक जोड़े की मौत हो गई। बाद में उन्होंने कहा कि मलबे के नीचे तीन और शव मिले, जिनमें एक बच्चे का शव भी शामिल था।

स्ल्यूसर ने कहा कि हमले में पांच लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर थी। उन्होंने कहा कि ड्रोन का मलबा गिरने से कई जगहों पर आग लग गई। सोमवार रात रोस्तोव-ऑन-डॉन पर हुए हमले के कुछ घंटों बाद रूसी रेलवे ने 4 अगस्त तक अजोव और टैगनरोग के प्रमुख बंदरगाहों पर माल ढुलाई पर प्रतिबंधों की घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि बेलगोरोद शहर में ड्रोन हमले में दो बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए और एक रिहायशी इमारत में आग लग गई।

रूस भी हमलों का कड़ा जवाब दे रहा है। यूक्रेन के जापोरिज्जिया प्रांत के गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि दक्षिणी शहर में गाइडेड एरियल बम और ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। इस शहर पर हाल के महीनों में जबरदस्त बमबारी हुई है। यूक्रेन के उत्तरी सुमी इलाके में रूस के गाइडेड एरियल बम हमले में पांच लोग घायल हो गए।

रूस की सेना ने रविवार को कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूसी सेना ने राजधानी कीव को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया, जिससे शहर में धमाके हुए। उत्तरी यूक्रेन के शहर चेर्निहाइव में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक रूसी ड्रोन ने सुपर मार्केट पर हमला किया, जिसमें 10 साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!