
बेगूसराय के 282 पुलिसकर्मियों का तबादला
बेगूसराय-16 दिसंबर। बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों तथा पुलिस बलों का स्थानांतरण किया है। जिसमें बेगूसराय एवं खगड़िया जिला के 282 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। बेगूसराय के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय स्थानांतरण समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में बेगूसराय जिला के पांच पुलिस अवर निरीक्षक, छह सहायक अवर निरीक्षक, तीन हवलदार तथा 127 सिपाहियों का स्थानांतरण खगड़िया जिला किया गया है। जबकि, खगड़िया जिला के पांच पुलिस अवर निरीक्षक, छह सहायक अवर निरीक्षक, तीन हवलदार तथा 127 सिपाहियों का स्थानांतरण बेगूसराय जिला किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बिहार पुलिस अधिनियम 2007 में निहित प्रावधान के आलोक में छह से आठ वर्ष तक की अवधि पूरी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों का दोनों जिला में समानुपातिक संख्या में स्थानांतरण किया गया है।


