
बिहार
बिहार में राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध चुने गये डा. फैयाज सहित पांच उम्मीदवार
पटना- 03 जून। बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए पांच सीटों पर हुए नामांकन के बाद शुक्रवार को पांचों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गये। राजद के मीसा भारती और फैयाज अहमद सहित एनडीए की ओर से भाजपा के सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल तथा जदयू के खीरू महतो के निर्वाचन की घोषणा आज की गयी। सभी नव निर्वाचित उम्मीदवारों को निर्वाचन का सर्टिफिकेट दे दिया गया है।

राजद के दोनों नव निर्वाचित उम्मीदवार मीसा भारती और फैयाज अहमद ने राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव के साथ आकर अपना प्रमाण पत्र लिया। भाजपा के शंभू शरण पटेल एवं सतीश चंद्र दुबे के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल पहुंचे।




