
भारत
बिहार के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा फोरलेन को मिली केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
दिल्ली- 19 अगस्त। केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा मार्ग को चार लेन बनाने की स्वीकृति दे दी है। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को बिहार के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक अहम कदम है।
मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा मार्ग को चार लेन बनाने की स्वीकृति बिहार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। केंद्रीय कैबिनेट ने 3,590.73 करोड़ रुपये की लागत से 82.578 किलोमीटर लंबे मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा मार्ग को चार लेन बनाने की मंजूरी दी है।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद इस क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा तथा लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।



