[the_ad id='16714']

पूर्वोत्तर राज्यों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, असम में 70.77 व मिजोरम में 53.96 प्रतिशत मतदान

गुवाहाटी- 19 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पूर्वोत्तर राज्यों में शुक्रवार को शाम 6 बजे तक हुआ। पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे अधिक मतदान असम में 70.77 प्रतिशत और सबसे कम मिजोरम में 53.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुछ छिटफुट घटनाओं को छोड़कर इन राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण रहा।

चुनाव आयोग के अनुसार शाम के 6 तक पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे अधिक मतदान असम में 70.77 प्रतिशत दर्ज किया गया। इनके अलावा त्रिपुरा में 76.10 प्रतिशत, मणिपुर में 68.62 फ़ीसदी, मेघालय में 69.91 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में 64.07 प्रतिशत नगालैंड में 56.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। मणिपुर में एक बूथ पर गोलीबारी होने तथा एक अन्य मतदान केंद्र पर जबरन बंदूक के दम पर वोट डलवाने का मामला सामने आया। कुल मिलाकर पूर्वोत्तर राज्यों में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि म्यांमार की सीमा से सटे नगालैंड के छह जिलों में किसी भी मतदान केन्द्र पर एक भी वोट नही डाला गया। इन छह जिलों में स्थानीय जनजातियों संगठनों ने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी। चुनाव का बहिष्कार करने के कारण इन संगठनों के विरुद्ध राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने नोटिस जारी किया है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!