
बिहार
नेपाल और मधुबनी के चार तस्कर 14 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
मधुबनी- 24 अक्टूबर। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट संतोष निमोरिया को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि कमला बीओपी कार्य क्षेत्र से होकर कुछ तस्करों के द्वारा नेपाल से भारतीय सीमा में गांजा ले जाने वाला है। कार्यवाहक कमांडेंट ने तस्कर के धड़पकड़ के लिए कमला बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर लोकेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवानों को कमला बीओपी के बलडिहा गांव के समीप नो मैंस लैंड के पास सीमा पीलर संख्या-270/3 पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में नेपाल से भारत आ रहे दो मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों मोटरसाइकिल पर गांजा रखा हुआ था। एसएसबी जवानों ने दोनों मोटरसाइकिल पर रखे गांजा के साथ सभी चार तस्कर को हिरासत में लिया। कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि गिरफ्तार दो तस्कर नेपाल का एवं दो भारतीय हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के सिरहा जिले के वार्ड संख्या-17 पठरवा निवासी 34 वर्षीय दिनेश यादव एवं 26 वर्षीय गणेश यादव दोनों पिता मनीलाल यादव दोनों सगा भाई है। जबकि दूसरा दो अन्य तस्कर मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-27 सप्ता निवासी 25 वर्षीय मोनू यादव पिता फुलदेव यादव एवं 26 वर्षीय राकेश यादव पिता बेचन यादव के पास से 14. 2 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर व गांजा को जयनगर थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी रोकने के लिए एसएसबी लगातार अभियान चला रही है। सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए एसएसबी तत्परता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमा पर होने वाली तस्करी समेत अन्य अपराधों के रोकथाम के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए एसएसबी के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है।



