
बिहार
दर्दनाक सड़क हादसें में चालक सहित सभी 3 सवार की मौत
किशनगंज- 11अप्रैल। बिहार के किशनगंज जिला के ठाकुरगंज प्रखंड के सुखानी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसें में चालक सहित सभी तीन सवार की मौत।इस सनसनीखेज खबर से स्थानीय ग्रामीणों भीड़ इक्ठा हो गयी। सुचना मिलते ही मौके पर संबंधित थाना पुलिस पहुची और तहकीकात में जुटी।मृतको की शिनाख्त नही हुई है।
सोमवार को यह घटना नेशनल हाईवे 327 ई पौआखाली भेलागुड़ी गांव के समीप घटी।चश्मदीदों के मुताबिक पौआखाली की ओर जा रही बंगाल नंबर की मेक्सिमों गाड़ी भेलागुरी गांव के समीप अनियंत्रित होकर नाला (ड्रेन) से टकराने से घटी दुर्घटना हुयी।सभी बंगाल के इस्लामपुर (कॉलेज मोड़) का निवासी बताया जारहा है । पुलिस के मुताबिक सभी मृतकों के शव बरामत कर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गयी और शव के शिनाख्त के लिए बंगाल पुलिस से संपर्क हैं।



