[the_ad id='16714']

विपक्षी एकता की बैठक में 23 जून को पटना पहुंचेंगे राहुल, स्वागत के लिए पार्टी की ओर से भव्य तैयारी

पटना- 22 जून। बिहार में शुक्रवार को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पधारेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उनके स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है। 12 प्वाइंट पर राहुल गांधी का पटना में होगा स्वागत किया जाएगा, इसकी तैयारी यूथ विंग ने की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने बताया कि पटना एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम तक एक दर्जन प्वाइंट उनके स्वागत के लिए बनाए गए हैं। एयरपोर्ट स्टेट हैंगर से ही उनके स्वागत की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद एलजेपी ऑफिस के पास, चिड़ियाघर के गेट नंबर-2 के पास, अंडरपास, जहां मंत्री विजय चौधरी का आवास है वहां पर, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास, नेहरू मूर्ति के पास, पंत भवन, बिहार म्यूजियम, बोरिंग रोड चौराहा, पंचमुखी मंदिर, राजापुर पुल, गोसाईं टोला होते हुए सदाकत आश्रम तक ये प्वाइंट बनाए गए हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि कांग्रेस तो मोहब्बत की दुकान ही है, यह हमेशा से प्रेम, सहिष्णुता की पार्टी रही है। गुलाब के फूलों से राहुल गांधी का स्वागत होगा। ढाई सौ किलो गुलाब का फूल मंगाया गया है। यहीं से विपक्षी एकता का बिगुल फूंका जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी कहते हैं कि 20 हजार लोगों के लिए सदाकत आश्रम में बड़ा इंतजाम किया जा रहा है। राज्य भर से कांग्रेस के कार्यकर्ता पटना आ रहे हैं। सभी में खासा उत्साह है।

राहुल गांधी का 70 फीट का कट-आउट लगाया जा रहा है। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति बनारस से मंगाई गई है। यह सफेद संगमरमर से बनाई गई है। इसका अनावरण राहुल गांधी करेंगे। सदाकत आश्रम के पीछे वाले मैदान में 80 बाय 7 का स्टेज बन चुका है। यहां बनाए गए टेंट में 10 हजार कुर्सियां लगायी जा रही हैं। वीआपी के लिए अलग से सोफे होंगे। इसमें 150 पंखे 10 एयर कंडीशन, 56 डेजर्ट कूलर लगाए जा रहे हैं। मरीन ड्राइव पर भव्य पोस्टर लगाया गया है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!