भारत

रेलवे अधिकारी निरीक्षण के नाम पर करते हैं धार्मिक स्थलों का दर्शन

मधुबनी/बिहार-27 नवंबर। मुख्य रेल संरक्षण आयुक्त दिल्ली एसके पाठक ने जयनगर समस्तीपुर रेल खंड का शुक्रवार देर शाम सीसीआरएस स्पेशल ट्रेन से विंडों निरीक्षण किया। बतादें कि सीसीआरएस स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे जयनगर रेलवे स्टेशन पहूंची थी। इसी क्रम में सीसीआरएस,रेल प्रबंधक समेत अन्य अधिकारी मधुबनी रेलवे स्टेशन उतर कर सड़क मार्ग से नेपाल रेल निर्माण ऐजेंसी इरकाॅन इंटरनेशनल लिमिटेड के अधिकारीयों के साथ जनकपुरधाम नेपाल के लिए प्रस्थान किया। नेपाल के कई धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के बाद शाम करीब 7ः30 बजे सड़क मार्ग से जयनगर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सीसीआरएस,रेल प्रबंधक समेत अन्य अधिकारीयों ने जयनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी सीसीआरएस स्पेशल ट्रेन में सवार हुए। तथा 15 मीनट बाद ट्रेन जयनगर से समस्तीपुर के लिए प्रस्थान कर गई।

सीसीआरएस समेत रेलवे के अन्य अधिकारियों का जयनगर रेलवे स्टेशन पर किसी समाजिक व राजनीतिक लोगों के अलावे स्थानीय पत्रकारों से भी बातचीत नहीं किया। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि जयनगर समस्तीपुर रेल खंड पर सीसीआरएस के द्वारा स्पीड ट्रायल होगा। तथा उक्त रेल खंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। परंतू दिन भर अधिकारी नेपाल में धार्मिक स्थलों का दर्शन करने के बाद रात में क्या निरीक्षण और क्या ट्राईल चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों की मानें,तो किसी भी रेल खंड या रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बहाने रेल अधिकारी अपने परिवारों के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थलों का दर्शन करते हैं। सूत्रों ने बताया कि सीसीआरएस समेत रेलवे के कई अधिकारियों ने अपने संबंधी के साथ नेपाल के कई धार्मिक स्थलों का दर्शन करने के बाद जयनगर पहुंचे थे।

सीसीआरएस समेत अन्य अधिकारीयों के द्वारा धार्मिक स्थलों के दर्शन के दौरान करीब दस घंटा के अंतराल में समस्तीपुर मंडल के बड़े से छोटे अधिकारी व कर्मी हाई अलर्ट मोड में थे। पूर्व में भी रेलवे के कई अधिकारीयों ने धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद ही निरीक्षण कार्य को अंजाम देते थे। अधिकारियों के प्रस्थान के बाद रेलवे अधिकारी व कर्मीयों ने चैन की सांस ली। इस दौरान समस्तीपुर मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल,सिनियर डीईएन वन,सिनियर डीओएम,सिनियर डीएमई एनडब्लू,सिनियर डीईई,सिनियर डीईई जेई,स्टेशन अधीक्षक राजेश मोहन मल्लिक समेत अन्य मौजूद थे।

भाकपा माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे के अधिकारी सेक्सन निरीक्षण के नाम पर स्पेशल ट्रेन व स्पेशल डिब्बे का दुरुपयोग कर रहे हैं। अधिकांश रेलवे के उच्च स्तरीय अधिकारियों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के जनकपुरधाम जानकी मंदिर का दर्शन करने के लिए आते हैं। जानकी मंदिर का दर्शन में कोई कठिनाई उत्पन्न नहीं हो। इसके लिए रेलवे के वरीय अधिकारियों के द्वारा जयनगर समस्तीपुर दरभंगा रेल खंड का औचक निरीक्षण हेतु विभाग से पत्र निर्गत करवाया जाता है। हालांकि निरीक्षण के क्रम में न रेल यात्री परामर्श समिति एवं आम लोगों के अलावे रेल यात्रियों से रेल यातायात या ट्रेन परिचालन को लेकर बैठक किया और न नही उनसे पूछताछ की जाती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button