
बिहार
बिहार विधान परिषद सदस्यों के रेल कूपन व्यवस्था का होगा डिजिटलीकरण
पटना – 03 सितंबर। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह की अध्यक्षता में परिषद के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों को देय रेल कूपन व्यवस्था के डिजिटलीकरण को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित डिजिटल रेल कूपन प्रणाली के Draft Digital Workflow के तकनीकी और व्यवहारिक पक्षों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रणाली के सरल, सुगम और व्यावहारिक पक्षों को देखते हुए सभापति ने इसे परिषद सचिवालय में लागू करने की स्वीकृति दे दी।
बैठक में पूर्व मध्य रेल के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अंजय तिवारी, बिहार विधान परिषद के सचिव शिव गोपाल मिश्र, निदेशक ज्ञान प्रकाश, उप सचिव नवीन कुमार मिश्र, अवर सचिव अरविंद कुमार सिन्हा सहित लेखा शाखा 2 के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।



