
ताज़ा ख़बरें
राजस्थान में मिले कोरोना के 11 नए मामले
जयपुर- 10 अप्रैल। राजस्थान में रविवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए। कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों में राहत बरकरार रही। बीते 24 घंटों में 14 मरीजों के रिकवर होने के बाद सक्रिय केस कम होकर 76 पर आ गए।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को जयपुर में 7, अजमेर, बीकानेर, दौसा, जोधपुर में एक-एक नया मरीज सामने आया। प्रदेश में लम्बे समय से संक्रमण से होने वाली मौतें थमी हुई है। अब तक संक्रमण से 9552 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। प्रदेश में 14 मरीजों के रिकवर होने के बाद सक्रिय मरीज घटकर 76 रह गए।



