मधुबनी- 02 अप्रैल। नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी राधेश्याम सिंह के 32 वर्षीय पुत्र हरिशंकर सिंह का शव एक चोड़ में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई शंभू सिंह ने बताया कि हरिशंकर सिंह हर दिन के तरह शनिवार को करीब पांच बजे घर से घूमने के लिए निकले थे। प्रति दिन आधा से एक घंटे के अंदर घूम कर घर वापस चले आते थे। सात बजे तक घर वापस नहीं आये, तो काफी खोजबीन परिजनों ने किया। कोई सूराग नही मिलने के बाद स्थानीय थाना को सूचना दी गयी। सुबह करीब 9 बजे के आसपास चित्रगुप्त कॉलोनी के वार्ड सदस्य उमेश ने जानकारी दिया कि भच्छी सीमा गांव स्थित जीबछ नदी के मोइन किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही घर के लोग दौड़ पड़े। मौके पर नगर थाना पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में विशेष जानकारी उनके छोटा भाई शंभू सिंह लिया। जहां पुलिस को बताया गया कि उनकी शादी वर्ष 2016 में बाबूबरही थाना क्षेत्र के सोमवती गांव निवासी विमल सिंह की पुत्री प्रियंका के साथ हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद से ही दोनों पति-पत्नी में अनबन चल रहा था। उसके बाद से दोनों पति-पत्नी अलग रहने लगे। जबकि मेरे भाई को ससुराल की ओर से बराबर पत्नी को घर ले जाने के लिए ताना दिया जाता था। परंतू मृतक जाने से इंकार कर रहा था। वहीं मृतक के बहनोई आलोक कुमार ने बताया कि लड़का बहुत ही शांत स्वभाव और मृदुल स्वभाव का था। मधुबनी में ही एक दैनिक अखबार में काम करता था। उन्होंने कहा कि मृतक अपने ससुराल से हमेशा तंग रहा करता था। बाद में उनकी पत्नी एक साथ रहने को तैयार भी हुई, परंतू मृतक हरिशंकर सिंह ने एक भी बात सुनने को तैयार नही था। बेटे के मरने की खबर सुनकर माता एवं पिता का हाल बहुत ही दयनीय हो गया है। मृतक के बड़े भाई हरदेव सिंह के लिखित आवेदन पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। मालूम हो कि बाबूबरही थाना क्षेत्र के खुटौना बरैल चोक निवासी एलआईसी अभिकर्ता राधेश्याम सिंह का पूत्र था, जो मधुबनी में रहकर एक मैथिली दैनिक पत्रिका में काम करता था।
