ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री को झामुमो और कांग्रेस के विधायकों पर ही भरोसा नहीं: सुदेश महतो

रांची- 30 अगस्त। आजसू पार्टी अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झामुमो और कांग्रेस के विधायकों पर ही भरोसा नहीं है। या फिर सत्तारूढ़ दलों के मंत्रियों और विधायकों के बीच वे खुद विश्वास खो चुके हैं।

महतो ने मंगलवार को कहा कि यह कितना हास्यास्पद लगता है कि पूर्ण बहुमत की सरकार के मुखिया अपने मंत्रियों और विधायकों को छिपते- छुपाते फ्लाइट पर चढ़ा कर दूसरे राज्य में भेज रहे हैं। और मुख्यमंत्री का कहना है कि यह सब रणनीति के तहत किया जा रहा है। लेकिन सरकार में जो हालात बने हैं, उससे यह साफ प्रतीत होता है कि वे कमजोर शासक साबित हुए हैं और अपने ही मंत्रियों, विधायकों को कटघरे में खड़े कर रहे हैं।

आजसू प्रमुख ने सत्तारूढ़ दलों के मंत्रियों और विधायकों को रांची से रायपुर भेजे जाने पर सख्त प्रतिक्रिया जारी जाहिर करते हुए यह भी कहा कि राज्य कई समस्याओं और मुश्किलों से घिरा है। शासन के कामकाज को छोड़कर सरकार राजनीतिक प्रहसन में जुटी है। यह जनादेश का अपमान भी है। ऑफिस ऑफ प्रॉफिट जैसे गंभीर आरोप से घिरने के बाद मुख्यमंत्री को न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना चाहिए। यह नैतिकता और संवैधानिक व्यवस्था का तकाजा है। जबकि उनका पूरा कुनबा दूसरा एजेंडा सेट करने की कोशिशों में और जनता का ध्यान भटकाने में लगा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button