बिहार विधानसभा उप चुनाव में महागठबंधन ने की प्रत्याशियों की घोषणा

पटना- 11 अक्टूबर। बिहार विधानसभा की दो सीटों मोकामा और गोपालगंज में होने वाले उप चुनाव के लिए महागठबंधन ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। दोनों ही सीटों पर राजद ने उम्मीदवार खड़ा किया है।

मोकामा से राजद के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी को उम्मीदवार बनाने का ऐलान महागठबंधन ने किया है। अब गोपालगंज पर भी उम्मीदवार का ऐलान हो गया है। गोपालगंज से राजद के मोहन कुमार गुप्ता बनाये गये हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आसिफ गफ्फूर चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन इस बार उप चुनाव में राजद ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

उल्लेखनीय है कि गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। वोटिंग तीन नवंबर को होगी। गोपालगंज सीट पर जदयू, हम और वाम दल ने पहले ही राजद को सीट देने की सहमति जता दी थी। इसके बाद कांग्रेस को भी समर्थन करना पड़ा। अब दोनों सीटों पर राजद का सीधा मुकाबला भाजपा से होगा।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!