पटना के मनेर में नाव पर गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 4 की मौत

पटना- 06 अगस्त। पटना जिले में मनेर के रामपुर घाट पर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक नाव पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है। ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

वैशाली में दो लोगों की संदिग्ध मौत

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास चौधरी और सुनील चौधरी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में साढ़ू बताए जा रहे। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छठी का भोज खाने के लिए गए थे। इस दौरान सभी की तबीयत बिगड़ गई।

मधेपुरा के सदर थाना क्षेत्र के गोढाईला गांव में एक विवाहिता का कटा हुआ सिर मिला। मृतका के परिजनों के अनुसार पति ने ही महिला और अपनी एक बेटी की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर थानाक्षेत्र के पोखरिया सरहद गांव से महिला का सिर और उसकी बेटी का शव बरामद किया गया। यह महिला का ससुराल भी था। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!