[the_ad id='16714']

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर आदिवासी महिलाओं ने निकाला विजय जुलूस

धनबाद- 21 जुलाई। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत की घोषणा से पहले ही धनबाद की आदिवासी समाज की महिलाओं ने गुरुवार को विजय जुलूस निकाला। यह जुलूस धनबाद के जिला परिषद मैदान से होते हुए धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पहुंचा। जुलूस में ढोल नगाड़े के साथ महिला-पुरुष पारंपरिक नृत्य करते हुए आतिशबाजी कर रहे थे। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का भी इजहार किया।

मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आज देश को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। देश ने पहली बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए एक साधारण सी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के रूप में स्थापित किया है। मौके पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। खासकर आदिवासी समाज की महिलाएं द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर काफी खुश हैं। उन्होंने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री सहित सभी सांसदों व विधायक का आभार प्रकट करते हुए द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!