ताज़ा ख़बरें

दिल्ली की सड़कों को यूरोपीय शहरों के तर्ज पर खूबसूरत बनाने का काम कर रही है दिल्ली सरकार

नई दिल्ली- 28 अगस्त। केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को यूरोपीय शहरों के तर्ज पर खूबसूरत बनाने की दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रही है। इस दिशा में रविवार को उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत खूबसूरत बनाए जा रहे शिवदासपूरी से मोती नगर रोड स्ट्रेच तक की सड़क का दौरा कर रोड-स्ट्रेच का निरीक्षण किया। इस रोड स्ट्रेच का ज़्यादातर काम पूरा हो चुका है और पूरा स्ट्रेच बेहद शानदार दिख रहा है।

इसपर खुशी जताते हुए सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विजन पर काम करते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग, यूरोपियन सड़कों के तर्ज पर दिल्ली की सड़कों को खूबसूरत बनाने का काम कर रही है और पायलट फेज में चल रहे 16 सड़कों के सौन्दर्यीकरण के बाद हम पीडब्ल्यूडी के अधीन आने वाली 540 किमी सड़कों को खूबसूरत बनाने का काम करेंगे और पूरी दिल्ली की सड़कों को एक नई पहचान देंगे, लोगों को सड़कों पर चलने का सुखद अनुभव देंगे।

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सिसोदिया को यूरोपीय सड़कों के मॉडल पर री-डिजाइन कर सुंदर बनाई जा रही इस सड़क की कार्य प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह स्ट्रैच 4.5 किलोमीटर लंबा है और इसके अधिकतर हिस्से में सौन्दर्यीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है और बाकि बचा हुआ काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क की एक साइड में लोगों के लिए साइकल ट्रैक भी बनाया जा रहा है। साथ ही लोगों को पैदल चलने के लिए फूटपाथ बनाए गए हैं। स्ट्रैच के साथ सभी पेड़ों को डिजाइन में किया गया है और छोटे-छोटे पौधे लगाए गए हैं। पैदल चलने वालों और सड़क का इस्तेमाल करने वालों के लिए बैठने और आराम करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराई गई है।

निरीक्षण के दौरान सिसोदिया ने पाया कि प्रोजेक्ट के अंतर्गत सड़क के कई हिस्से में लगाए गए पौधों को और ज्यादा रख-रखाव की जरुरत है साथ ही यहां इस्तेमाल मिट्टी भी कई जगह पर बहुत सूखी हुई है, जिससे लम्बे समय में यह पौधों के लिए नुकसानदायक साबित होंगे। इस बाबत सिसोदिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसपर तुरंत ध्यान दिया जाए, और समय-समय पर इसमें खाद डाली जाए ताकि पौधों को सही पोषण मिल सकें।

क्या है दिल्ली सरकार की सड़क सौंदर्यीकरण परियोजना—

सड़क सौंदर्यीकरण के महत्वकांक्षी परियोजना के तहत पीडब्ल्यूडी द्वारा अभी पायलट फेज में दिल्ली के 16 सड़कों का वहां की जरूरतों के अनुसार सौंदर्यीकरण किया जा रहा है व इनके पूरा होने के पश्चात दिल्ली के 540 किमी. रोड स्ट्रेच का भी इसी के तर्ज पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

इन सभी सड़कों के री-डिजाइन के बाद सड़क के आस-पास हरियाली काफी बढ़ जाएगी। इससे सड़क पर धूल से होने वाले प्रदूषण की समस्या खत्म होगी। अभी सड़कों पर धूल उड़ने की समस्या से लोगों को समस्या होती है। सड़क के किनारे खाली जमीन पर ग्रीन बेल्ट या घास लगाई जाएगी,ताकि हरियाली की वजह से सड़कें खूबसूरत दिखें और धूल से होने वाला प्रदूषण खत्म किया जा सके।

सड़क सौंदर्यीकरण योजना के तहत सड़कों पर ये सुविधाएं की जा रही है विकसित

-सड़कों के किनारे फूटपाथ पर लगाई जाएँगी रंग-बिरंगी टाइलें, लोगों की आवाजाही बनेगी सुविधाजनक।

-पेड़-पौधे लगाकर ग्रीन एरिया किया जाएगा विकसित।

-लोगों के बैठे के लिए तैयार किए जाएंगे शानदार ओपन सिटिंग एरिया।

-साइकिल के तैयार किया जाएगा अलग लेन।

-डिजाइनर एलईडी लाइटों से रात को जगमगायेंगी सड़कें।

-लोगों की सुविधा के लिए बनाए जाएंगे जन-सुविधा केंद्र।

-फव्वारे व सैंड स्टोन आर्टवर्क से बढ़ेगी सड़कों की खूबसूरती।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button