चेन्नई (तमिलनाडु)- 13 नवंबर। दीपावली पर आतिशबाजी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दो घंटे की समयसीमा का उल्लंघन करने के मामले में राजधानी चेन्नई सहित राज्यभर में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पूरे राज्य में 2,246 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं जबकि चेन्नई में ऐसे मामलों की संख्या 568 है।
सोमवार को राज्य पुलिस की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक शीर्ष अदालत ने इसके लिए अवधि (सुबह छह से सात बजे और शाम सात बजे से आठ बजे) निर्धारित करते हुए हिदायत दी थी कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आदेश का उल्लंघन करने के मामले में 2,246 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। कुल 2,095 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया। अब तक कुल दर्ज किए 2,246 मामलों में से 568 मामले सिर्फ चेन्नई में दर्ज किए गए हैं।
