टोक्यो- 08 जुलाई। जापान के पूर्व पीएम शिंजो का निधन हो गया है। उनको आज सुबह एक सभा में हमलावरों ने दो गोलियां मारी गई थीं। हमले के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। गोली लगने के बाद हार्ट अटैक भी आया था, इसके साथ ही उनका काफी खून भी बह गया था।
मालूम हो कि वे नारा शहर में उनपर एक व्यक्ति ने पीछे से गोली चला दी थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परंतु उन्हें चिकित्सक बचाया नहीं पाए। शिंजो आबे पर जब ये हमला हुआ, तब वो एक छोटी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
