जयनगर में राजद के प्रखंड कार्यालय का पूर्व मंत्री देवेन्द्र यादव के हाथों उद्घाटन, मौके पर बोले पूर्व मंत्री, कहा- चट्टानी एकता के साथ पार्टी को मजबूत बनाऐं

मधुबनी- 24 जनवरी। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को कमला रोड काली मंदिर स्थित जयनगर प्रखंड राजद कार्यालय का उद्घाटन फिता काट कर किया गया। प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव की अध्यक्षता में अतिथियों को पाग दुपट्टा व माला पहना कर सम्मानित किया गया। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि कार्यालय का उद्घाटन पावन तिथि को हुआ हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर हुआ है। कार्यालय को ससमय उपस्थिति दिखाएं और पीड़ित लोगों का काम कराएं। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं को कहा कि आप कार्यकर्ता पार्टी की नीव हैं। चट्टानी एकता के साथ पार्टी को मजबूती बनाएं। अपनी जिम्मेदारी को समझे और पार्टी के दिशा-निर्देश का पालन करें। पार्टी कार्यालय का मतलब नीति निर्धारण करना है और बूथ स्तर पर काम करे। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना होगा। संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें। पार्टी के सवाल पर मनभेज नहीं होना चाहिए। देश बचाने के लिए हम सभी को एक मुद्दा पर आना होगा। मौके पर प्रो.मनीक लाल यादव,राजेश सिंह,सुरेश चंद्र चोधरी,श्री नारायण महतो,डाॅक्टर मो. नौशाद अहमद,राम कुमार यादव,मो. अकबर, सुरेश चोधरी,नवल किशोर यादव,हरि नारायण यादव,प्रदीप कुमार यादव, रमेश सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!