[the_ad id='16714']

जमुई में पुलिस का दंगा नियंत्रण वाहन पलटा, कई जवान घायल

जमुई- 17 जुलाई। बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस का एक दंगा नियंत्रण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में बीएमपी के कई जवान घायल हो गये। इसमें एक जवान की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जमुई में जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए ये जवान मुजफ्फरपुर से जमुई आ रहे थे। बीएमपी जवानों से भरी पुलिस बस जमुई पुलिस लाइन जा रही थी। वाहन में 32 जवान सवार थे। इसी दौरान पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में गिर गयी। हादसे का कारण गाड़ी के चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जमुई जाने वाले हैं। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में कई जिलों से पुलिस के जवान जमुई भेजे जा रहे हैं। इसके लिए मुजफ्फरपुर से बीएमपी 6 बटालियन के जवान चार वाहनों में सवार होकर जमुई पुलिस लाइन जा रहे थे।तभी एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरी, जिसमें कई जवान घायल हो गये।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!