बिहार

चिराग ने तेजस्वी को दी शादी की बधाई, कहा-मैं डंके की चोट पर करूंगा शादी

पटना- 9 दिसंबर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना पहुंचने पर आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बधाई दी। उन्होंने तेजस्वी की मैंने हमेशा से तेजस्वी को छोटा भाई माना है और आज उसकी शादी है तो खुशियां घर में ही आ रही हैं। उनको और पूरे परिवार को बधाई।

उन्होंने कहा कि मैं जात-पात, धर्म-मजहब नहीं मानता। शादी का फैसला हर किसी के जिंदगी का निजी फैसला होता है, इसलिए इसे जात-पात, धर्म-मजहब से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं जहां भी शादी करूंगा डंके की चोट पर करूंगा।इन दिनों फिर से बिहार में जातीय जनगणना का मुददा छाया हुआ है। इससे जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा राज्य सरकार जातीय जनगणना कराती है तो लोक जनशक्ति पार्टी उसका समर्थन करेगी।हम सभी चाहते हैं कि जातीय जनगणना होनी चाहिए,क्योंकि नीतियां, योजनाएं जाति के आधार पर केन्द्र या राज्य सरकार बनती है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किस जाति की कितनी संख्या है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button