केन्द्र की भाजपा सरकार तीन टांगों पर खड़ी हैः देवेन्द्र यादव

मधुबनी- 24 जनवरी। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित किसान भवन में मंगलवार को राजद द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी जयंती सह संविधान बचाओ देश बचाओ संगोष्ठी कार्यक्रम के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर माल्यार्पण करने के बाद राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि देश की विडम्बना है की केन्द्र की भाजपा सरकार तीन टांगों पर खड़ी है। झूठे वादे,झूठी आशाएं एवं भावनात्मक सपने से पीछे नहीं हट रही है। आम लोगों को वादे करते केन्द्र सरकार थकते नहीं है। जुमलेवाजी करने में महारथ हासिल की है। इस देश के चोकीदार आठ सालों तक राजपथ पर चले हैं। अब तो राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्य पथ बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि काला धन और आतंकवाद को समाप्त करने के नाम पर आनन-फानन में नोटबंदी की घोषणा कर अपने लोगों का काला धन को सफेद करने का काम किया है। जीएसटी लागू कर छोटे-छोटे करीब 15 लाख व्यपारीमों को बेरोजगार कर दिया है। बढ़ती महंगाई लगातार रसोई गैस, पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी ने देश की आम जनता को परेशानियों में डाल दिया है। देश में गरीबी रेखा के नीचे करीब 40 करोड़ परिवार जीवन यापन कर रहे थे। अब 80 करोड़ बीपीएल को पहुंचा दिया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस देश में अमृतकाल में दो व्यक्ति देश को बेच रहे हैं और दो व्यक्ति ही देश को खरीद रहा है। भाजपा सरकार के पूंजीपति मित्र के अलावे दो और मित्र हैं। महंगाई और बेरोजगारी हैं। कोई किसान बैक से ऋण लेता है और उनके द्वारा नहीं चुकाने पर डिफॉल्ट घोषित कर कानूनी कार्रवाई की जाती है। लेकिन देश के अरबपतियों एवं पूंजीपतियों का 11 लाख करोड़ रुपये को एनपीए में डाल कर बैंक का कर्ज मांफ कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार देश में नफरत, भय, डर फैला कर सांप्रदायिकता का जहर फैलाया जा रहा है। भाजपा शासित प्रदेशों में जगह-जगह मबलिंचिंग की घटनाएं हो रही है। देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि आज वक्त की ऐतिहासिक मांग है देश में परिवर्तन बदलाव लाने के लिए लोकतंत्र, संविधान तथा देश को बचाने के लिए महागठबंधन के सभी साथी चट्टानी एकता के साथ सांप्रदायिकता फैलाने वाली शक्तियों व फिरकापरस्त ताकतों को उखाड़ फेंकना यही जननायक कर्पूरी जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम सरकार से मांग करतें हैं कि महान समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि से नवाजा जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन प्रखंड अध्यक्ष पूर्व मुखिया उमेश यादव ने किया।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक सीताराम यादव, एसपी मंडल, मुख्य पार्षद कैलाश पासवान,राजेश कुमार सिंह, सुरेश चंद्र चोधरी, प्रदीप कुमार यादव, अमित कुमार यादव, सचिन चोधरी, डाॅक्टर नौशाद अहमद,रमेश सिंह, उमेश ठाकुर, शशि भूषण प्रसाद, विरेन्द्र यादव, शशि भूषण प्रसाद, नवल किशोर यादव, मुखिया सुविता देवी, मो जहांगीर हाशमी, पूर्व मुखिया इदरीस मंसूरी, मो अकबर, हरी नारायण यादव, असलम अंसारी, विनोद शर्मा, प्रो मनीक लाल यादव, आनंद मोहन सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों को पाग दुपट्टा व माला पहना कर सम्मानित किया गया।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!