भारत

अरविंद केजरीवाल का एलान, मध्य प्रदेश में सरकार बनने पर लागू होगा पेसा एक्ट, ग्राम पंचायतों को दिए जाएंगे अधिकार

रीवा- 18 सितंबर। रीवा के एसएएफ ग्राउंड पर आज आम आदमी पार्टी की महारैली हुई। महारैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान शामिल हुए। महारैली में अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के किसानों, आदिवासियों और शहीदों के परिवारों के लिए गारंटियों का एलान किया।

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने प्रदेश के किसानों, आदिवासियों और शहीदों के परिवारों के लिए गारंटियों का एलान किया। उन्होंने कहा कि एमपी में आप की सरकार बनेगी तो पेसा एक्ट लागू किया जाएगा। ग्राम सभाओं को अधिकार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल खराब होने पर उन्हें ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा। किसानों को फसल के पूरे दाम दिलाए जायेंगे। मध्य प्रदेश के किसानों को खुशहाल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं सैनिक और पुलिस जवानों के शहीद होने पर आम आदमी पार्टी की सरकार परिवार वालों को एक करोड़ की राशि देगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 सालों में भाजपा और कांग्रेस ने स्कूलों और अस्पतालों के लिए कुछ नहीं किया। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल हमारी सरकार बनाएगी। आपके इलाज के लिए अच्छे अस्पताल बनाएंगे और आपको मुफ्त इलाज देंगे।

देश का नाम बदलने वाली सरकार ही बदल दो : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने महारैली को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप की पंजाब सरकार के हाल ही में 18 महीने हुए है जबकि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार 18 साल से है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों की काम की तुलना कर लीजिए तो पंजाब सरकार आगे होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया तो अब केंद्र सरकार देश का नाम बदलने की कोशिश कर रही है लेकिन मोदी जी किन- किन चीजों का नाम बदलेंगे। इंडियन आर्मी को क्या कहेंगे, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को क्या कहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता कह रही है कि इतने नाम बदलने से अच्छा है कि नाम बदलने वाली सरकार ही बदल दो।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button