अमेरिका लौटाएगा भारत को 15 प्राचीन मूर्तियां

न्यूयॉर्क- 01 अप्रैल। अमेरिका ने भारत को 15 प्राचीन मूर्तियां लौटाने का फैसला किया है। यह मूर्तियां यहां के प्रतिष्ठित मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में रखी हैं। यह कदम इसलिए उठाया गया कि ये मूर्तियां भारत से गैरकानूनी तरीके से लाकर अमेरिका में बेची गईं।
म्यूजियम ने गुरुवार को कहा कि इन मूर्तियों में पहली शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 11वीं ईसवी की मूर्तियां शामिल हैं। यह सभी 15 मूर्तियां टेराकोटा, तांबा और पत्थर से बनी हैं। सभी मूर्तियां कुख्यात सुभाष कपूर ने 2015 में बेची थीं। कपूर इस समय भारत की एक जेल में बंद है। म्यूजियम ने बयान में कहा है कि वह पुरातात्विक कला वस्तुओं को वैध तरीके से अधिग्रहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संदिग्ध डीलरों से मिली प्राचीन वस्तुओं के इतिहास की समीक्षा की गई है। वह भारत के साथ अपने दीर्घकालीन संबंधों को अहमियत देता है। इसलिए यह मूर्तियां लौटाने का निर्णय लिया गया।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!