ताज़ा ख़बरें

‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’ 10 दिसम्बर से सिनेमाघरों में

मुंबई-09 दिसंबर। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, समीर आफताब, आम्रपाली दूबे, मधु शर्मा की फिल्म ‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’ 10 दिसम्बर से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’ का फर्स्ट लुक और इसका ट्रेलर दर्शकों ने काफी पसन्द किया है और बड़े पर्दे पर इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और एक से बढ़कर एक गानों से भरपूर इस फ़िल्म की झलकियां दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और दर्शकों से अपील की है “हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी को आशिर्वाद प्यार दिजीये।” इस फ़िल्म में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दूबे की जोड़ी के अलावा समीर आफताब तथा मधु शर्मा नजर आने वाले हैं।

फ़िल्म के ट्रेलर में लंदन की लोकेशन भी नजर आ रही है। जी हां, इस फ़िल्म की शूटिंग लंदन में हुई है। फ़िल्म के ट्रेलर में निरहुआ स्टाइलिश कपड़ों में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। वहीं, आम्रपाली दूबे भी अपनी ड्रेस में ग्लैमरस दिख रही हैं। फिल्म की दोनों ऐक्ट्रेसेस आम्रपाली दुबे और मधु शर्मा काफी ब्यूटीफुल दिख रही हैं। इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली के साथ समीर आफताब, मधु शर्मा और सुरेंद्र पाल भी दिखाई देंगे। फिल्म ‘दूल्हा हिंदुस्तानी को स्व. असलम शेख ने निर्देशित किया है और अभय सिन्हा द्वारा निर्मित सिनेमा है। ‘दूल्हा हिंदुस्तानी’ एक पारिवारिक, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग लंदन में हुई है। लंदन में बनने वाली ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले फिल्म निरहुआ चलल लंदन की ज्यादातर शूटिंग लंदन में हुई थी। फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मू वाला, समीर आफताब हैं। इसके सह निर्माता रंजीत सिंह, रवि चोपड़ा मैडज़ मूवीज़ हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button