
बुआ के बेटे ने चुराया था भाई का आभूषणों से भरा बैग, गिरफ्तार
हरिद्वार- 28 अगस्त। जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के थाना खानपुर में व्यापारी के लाखों रुपये के आभषणों से भरे बैग के चोरी हो जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बुआ के लड़के अंकुश पर पुलिस को शक हुआ। पहले तो वह घटना के बारे में जानकारी होने से साफ इंकार करता रहा, लेकिन कई घंटों की गई पूछताछ व सख्ती करने पर अंकुश निवासी चन्दपुरी बांगर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार ने चोरी की बात कबूल ली। पुलिस ने अंकुश की निशानदेही पर घर के पास पड़ने वाले नाले से आभूषणों से भरा बैग बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित अंकुश के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
गौरतलब है कि शनिवार को अंकित सैनी पुत्र बाबूराम निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह फुटकर में आभूषण बेचने का कार्य करता है। वह अपने साथी के साथ हरिद्वार देहात क्षेत्र मंे आया और रात अधिक हो जाने के कारण वह अपनी बुआ के घर पर थाना खानपुर क्षेत्र के गांव चन्दपुरी बाँगर मे रूक गया था। उसके साथ उसका आभूषणों से भरा बैग जिमें करीब 4 लाख रुपये के आभूषण थे।



