
बिहार
नीतीश प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं, विपक्षी एकजुटता के चेहरा होंगे: केसी त्यागी
पटना- 04 सितंबर। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि भविष्य में नीतीश कुमार कभी भी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। आज जदयू की तीन दिवसीय बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं बल्कि, विपक्षी एकजुटता के चेहरा होंगे।
उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष को मजबूत करने के लिए सभी का एक मंच पर आना जरूरी है। साथ ही कहा कि जदयू की तीन दिवसीय बैठक खत्म हो गई। तीन दिनों तक चली इस बैठक में मुख्य रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान कई राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित हुए।



