
एजेंडे के तहत बिहार आ रहे अमित शाह, नहीं गलेगी दाल : ललन सिंह
पटना- 04 सितंबर। आगामी 23 सितम्बर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय बिहार दौरे पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने निशाना साधा है। ललन सिंह ने आज यहां कहा कि अमित शाह बिहार में सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ाने के लिए बिहार आ रहे हैं।
जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त होने के बाद ललन सिंह ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अमित शाह एक एजेंडे के तहत बिहार आ रहे हैं। वे बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन यहां के लोग सब समझते। वह अपने मकसद में सफल नहीं होंगे। यहां उनकी दाल नहीं गलने वाली है।
उल्लेखनीय है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा अपने का मजबूत करने में लगी है। इसके लिए भाजपा के कई बड़े नेताओं का दौरा और सभी बिहार में कराने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। इस क्रम में 23 सितम्बर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार आ रहे हैं। बिहार के सीमांचल जिलों में अपने को मजबूत करने के लिए अमित शाह 23 और 24 सितंबर को सीमांचल में बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे। 23 सितंबर को पूर्णिया में अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे वहीं 24 सितंबर को वह किशनगंज में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें बिहार के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।



