
MADHUBANI:- शहीद चौक पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, मेयर और पूर्व एमएलसी ने अर्पित किए पुष्प
मधुबनी- 14 अगस्त। शहर के शहीद चौक स्थित अमर शहीद अकलू तुरहा एवं गणेशी ठाकुर द्वार पर अखिल भारतीय तुरहा कल्याण मंच द्वारा “एक शाम शहीदों के नाम” श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गरीब-गुरबा अधिकार मंच के नेता राजेंद्र प्रसाद “नेताजी” ने की। मंच का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता विजय घनश्याम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुबनी मेयर अरुण राय और पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ उपस्थित हुए। दोनों ने शहीद अकलू तुरहा एवं गणेशी ठाकुर की स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम में पूर्व एसडीएम विनोद कुमार चौधरी, रामचंद्र शर्मा, गणेश मंडल, बबलू साह, अशोक साह, कुशेश्वर साह, रामबाबू साह,बैजू साह सहित लोगों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने बताया कि सन 1942 में 14 अगस्त को मधुबनी के तत्कालीन नीलम चौक पर देश की आजादी की लड़ाई में अंग्रेजी पुलिस की गोलियों से अकलू तुरहा और गणेशी ठाकुर शहीद हुए थे। उनकी स्मृति में मधुबनी तुरहा कल्याण मंच द्वारा हर वर्ष 14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाती है।



