भारत

आइसा की केंद्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाला आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रांची- 08 अगस्त। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की केंद्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। मामले को लेकर रांची के धुर्वा थाना में आइसा के झारखंड राज्य सचिव संतोष कुमार उर्फ गिलौकी नाथ ने धुर्वा थाना एफआईआर दर्ज करवाई थी।

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान आइसा नेताओं पर स्याही फेंके जाने के मामले में अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 7 अगस्त 2026 को विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना के बाद आइसा के झारखंड राज्य सचिव संतोष कुमार उर्फ गिलौकी नाथ ने धुर्वा थाना में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि विधानसभा घेराव के लिए निकले जुलूस के दौरान एक युवक ने आइसा की केंद्रीय अध्यक्ष नेहा और संगठन के झारखंड राज्य अध्यक्ष दीपक टोप्पो पर हमला करने की कोशिश की। हमला सफल नहीं होने पर युवक ने दोनों पर काली स्याही फेंक दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस को दिए आवेदन में आइसा के राज्य सचिव संतोष कुमार ने बताया है कि 7 अगस्त को झारखंड विधानसभा घेराव का कार्यक्रम निर्धारित था। कार्यक्रम में वह भी शामिल थे। संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष नेहा भी दिल्ली से इस कार्यक्रम में शामिल होने रांची पहुंची थीं।

शिकायत के अनुसार, प्रदर्शनकारी एकजुट होकर बिरसा चौक से मार्च करते हुए विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे थे। जुलूस जब शहीद मैदान से मौसीबाड़ी की ओर करीब 200 से 250 मीटर आगे बढ़ा, तभी दोपहर करीब 2:30 बजे एक युवक कथित तौर पर जुलूस में शामिल हुआ और आइसा नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश की।

एफआईआर में दर्ज शिकायत के मुताबिक, युवक ने आइसा की केंद्रीय अध्यक्ष नेहा और राज्य अध्यक्ष दीपक टोप्पो पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने नेहा के चेहरे और दीपक टोप्पो के कपड़े/बटन पर काली स्याही फेंक दी। अचानक हुई इस घटना से प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के बाद युवक के साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

पुलिस को दिए आवेदन में आइसा राज्य सचिव ने घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि संगठन को जानकारी मिली है कि युवक किसी अन्य विशेष संगठन से प्रभावित होकर इस तरह की घटना को अंजाम देने पहुंचा था। शिकायत के अनुसार, पकड़े जाने के बाद युवक ने अपना नाम अमरनाथ पांडेय, पिता प्रमोद कुमार पांडेय बताया। उसने अपना पता गारू कुरहा, हजारीबाग बताया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!