
सुल्तानगंज नप कार्यालय की घटना मानवता के लिए कलंक: आदित्य गुप्ता
मधुबनी- 30 अप्रैल। संस्कार संस्कृति संरक्षण समिति के उपाध्यक्ष आदित्य नारायण गुप्ता ने कहा कि पिछले दिनों भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में मधुबनी निवासी कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौत की घटना समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। हरेक लोगों को कानून का सम्मान करना चाहिए। इस तरह की घटना मानवता को शर्मसार करता है। इस तरह की घटना से कुछ समय के लिए सरकारी पदाधिकारियों को भले ही भयभीत कर देता है। लेकिन जीत सच्चाई की होती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से राज्य में अपराधिक प्रवृति के लोगों पर समय रहते लगाम लगाने की मांग करते हुए कहा कि बिहार ज्ञान की धरती मानी जाती रही है। इस पवित्र धरती को कलंकित करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिया जाना चाहिए। राजनीति में वर्चस्व की लड़ाई पर रोक लगाना चाहिए।



