
MADHUBANI: नगर निगम के विस्तारित वार्डों में लगाए जाएंगे स्ट्रीट लाइट
मधुबनी- 02 मई। नगर निगम कार्यालय में सशक्त स्थायी समिति की बैठक मेयर अरुण राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए नगर मेयर अरुण राय ने कहा कि अगले माह तक निगम के विस्तारित वार्ड स्ट्रीट लाईट की रोशनी से जगमग होगा। स्ट्रीट लाईट लगाने की सभी प्रकिया पूरी कर ली गई है। पार्षदों को वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग पूरा होने जा रहा है।
नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों के चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों व सार्वजनिक स्थलों को गंदगी से मुक्त कर स्वच्छ बनाया जा रहा है। शहर स्वच्छता और सुंदरता के लिए मिसाल बनेगा। उपमेयर अमानुल्लाह खान ने कहा कि शहर को पूर्णरूपेण स्वच्छ बनाने में हरेक लोगों को घर, मोहल्ला, गलियों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई के प्रति सजग रहने की जरूरत है।बैठक में पार्षद सुलेखा देवी, विभा देवी, मो. जमील अंसारी, अरूण कुमार, आशीष कुमार झा, निराला देवी ने हिस्सा लिया।
बैठक में गत बैठक की संपुष्टि,नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित विभिन्न योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति,सुलतानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के हत्या के कारण उनके पत्नी शालु कुमारी को किए गए भुगतान की घटनोत्तर स्वीकृति पर विचार, कईमशीन क्रय,सम्पत्ति कर एवं व्यवसाय अनुज्ञप्ति शुल्क ऑनलाईन वसूली पर विचार-विमर्श करते हुए सहमति प्रदान किया गया।



