बिहार

मधुबनी में ईश्वरम्मा दिवस पर बच्चों के बीच बांटी खुशियां, मिला उपहार

मधुबनी- 06 मई। श्री सत्य साईं बाबा की माता, ईश्वरम्मा की पुण्यतिथि पर शहर में 6 मई को ईश्वरम्मा दिवस मनाई गई। इस अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन के तत्वावधान में रांटी चौक स्थित लाइट एंड ब्राइट स्कूल में बच्चों के बीच विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, मौके पर केक काटा गया।

बच्चों के बीच उपहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डा. उमेश श्रीवास्तव ने बच्चों को पढाई के साथ-साथ गुरु, माता-पिता का आदर पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को शारीरिक सफाई के साथ दांतों की सफाई के फायदे बताए। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि यह दिन मातृत्व, निस्वार्थ प्रेम और सेवा के आदर्शों को समर्पित है, जिसे बाल विकास दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। बच्चे विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। माता ईश्वरम्मा ने त्याग, करुणा और धैर्य जैसे दिव्य गुणों का प्रदर्शन किया। बच्चों को अच्छे संस्कार और आदर्शों को अपनाने की याद दिलाई जाती है। मां के प्रति प्रेम और सम्मान को बढ़ावा देना चाहिए। माता को ईश्वर के समान आदर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मां की ममता का कोई मोल नहीं होता। मां शब्द में संसार की खुशियां छिपी है। मां खुद विकट से विकट स्थिति में रहते हुए सदैव बच्चों के लिए ममता बिखेरती है। मां की ममता की जितनी भी बखान किया जाय कम होगी। मां समाज के किसी भी संतान को कष्ट में नही देख सकती है। समाज के संतानों के साथ सुख-दुख में भागीदारी से बड़ा सकून मिलता है। मां का प्यार कभी भुलाया नही जा सकता है। पुत्र को मां की सदैव सेवा करते रहने को तत्पर रहना चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button