
बिहार
MADHUBANI:- तालाबों का संरक्षण के साथ वर्षा जल संचय का संकल्प
मधुबनी- 27 अप्रैल। तालाबों में वर्षा जल संचय से भू-जल स्तर बेहतर होने से गर्मी के दिनों में जलसंकट से निजात मिल सकता है। जल संकट से बचने के लिए वर्षा जल संरक्षण के उपायों पर अमल करना होगा। इस दिशा में ‘लक्ष्य तक’ का ‘पारंपरिक जलस्त्रोत से जल संरक्षण की सफर’ अभियान से प्रेरित शहर के पंकज झा ने तालाबों का संरक्षण, वर्षा जल संचय तथा जल के दुरुपयोग रोकने के लिए संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य तक का अभियान लोगों को जागरुक कर दिया। यह अभियान परंपरागत जल स्रोतों को जीवित करने के संकल्प को बल प्रदान करेगा। वर्षा जल के संचय से भूमिगत जल की बचत होती है। वर्षा जल संचय हेतु पारंपरिक जल स्त्रोत तालाब को जीवित करना अति आवश्यक हो गया है।



