
MADHUBANI शहर के महाराजगंज में लोगों ने रोका नाला निर्माण कार्य, एस्टीमेट में गड़बड़ी का आरोप
मधुबनी- 30 जुलाई। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-27 के महाराजगंज में निर्माण हो चल रहे नाला कार्य को स्थानीय लोगों ने रोक दिया है। जिससे निर्माण कार्य ठप हो गया।आकोशित स्थानीय लोगों ने बताया कि नाला निर्माण कार्य में एस्टीमेट के अनुसार मटेरियल का उपयोग नहीं किया जा रहा है।घटिया निर्माण किया जा रहा है।
आक्रोशित लोगों ने बताया कि घटिया नाला निर्माण कार्य की वरीय पदाधिकारी द्वारा जांच के बाद ही निर्माण कार्य किया जाना चाहिए। बता दें कि मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत निगम के वार्ड 27 में 16.11 लाख की लागत से स्व. धनेश्वर राऊत के घर से बिल्दु साह के घर तक नाला निर्माण कार्य किया जाना है। बुडको के तहत नाला निर्माण की जा रही है। स्थानीय संजय कुमार, शीला देवी, गणेश कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि निर्माण स्थल पर योजना संबंधी सूचनापट्ट नहीं लगाया गया है। जबकि सूचनापट्ट लगाना चाहिए। आईएसआई मार्क लौहा छड का प्रयोग किया जाना है। स्टीमेट के अनुसार सीमेंट का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य में स्टीमेट के अनुसार सामग्रियों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। शहर विकास समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार व सचिव सुधीर कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क और नाला निर्माण में एस्टीमेट की अनदेखी आम बात हो गई है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आम लोगों द्वारा संबंधित विभाग को बार-बार शिकायत के बाद भी समुचित कार्रवाई नहीं होने से लोग निर्माण कार्य को बाधित करने लगे है। आक्रोशित लोगों द्वारा निर्माण कार्य को रोकने लगे हैं।
इधर, नाला निर्माण कार्य के संवेदक मनोज कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य रोकने की जानकारी विभाग को दिया गया है। विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मिलने पर निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।



