बिहार

आरएसएस आतंकी संगठन, इसपर प्रतिबंध लगना चाहिएः धनेश्वर

मधुबनी- 30 जुलाई। भारतीय मित्र पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि दिल्ली में छात्र आन्दोलन के दौरान आरएसएस के गुंडो ने दिल्ली जंतर मंतर पर किस तरीके से प्रोटेस्ट को खराब करने की कोशिश की। कई व्यक्तियों का लाठी डंडों से सर फोड़ा। दिल्ली पुलिस की भैंस में बिना बैच वाले वर्दी वाले गुंडे मिले। वहीं महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। उनके प्राइवेट पार्ट को छुआ। महाराष्ट्र में भी कुछ इसी तरह की घटना देखने को मिली।

श्री महतो ने कहा कि आरएसएस की सच्चाई देश का बच्चा-बच्चा जान गया है कि यह कोई राष्ट्र के हित का संगठन नहीं है, बल्कि यह एक आतंकी संगठन है। देश में छोटे-छोटे बच्चों को आतंकी ट्रेनिंग दे रहा है। अपने ही देश में एक दूसरे के प्रति नफरत पैदा करने का काम आरएसएस संगठन कर रही है, क्योंकि 100 सालों के इतिहास में आरएसएस ने किसी भी युद्ध में सीमा पर हिस्सा नहीं लिया है, बल्कि अपने ही देश में एक दूसरे को लड़वाने का काम किया है। अब आरएसएस के लोग सरकार में शामिल है। तथा उनकी करतूत और उनके बोली वचन से नही लगता कि यह कोई राजनीतिक पार्टी के लोग हैं। उन्होने कहा कि आरएसएस संगठन पर प्रतिबंध लगना चाहिए। प्रेस वार्ता में पार्टी महिला सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बीना देवी,प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार महतो,दिलीप महतो, उमेष भंडारी,मो. अल्लाम आदि मौजुद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!