बिहार

भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण से आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी : पवन जयसवाल

मधुबनी – 15 अगस्त। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रभाशुं झा ने की, संचालन जिला महामंत्री रंजीत यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वन्दे मातरम् गान के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक एवं कारा सुधार समिति बिहार विधानसभा के सभापति सह क्षेत्रीय प्रभारी पवन जयसवाल सहित मंचासीन नेताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

संगठन और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा*
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल ने जिला पदाधिकारियों, सभी 39 मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा के जिला अध्यक्षों से संगठनात्मक स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान भाजपा के स्थापना काल से अब तक के संगठन विस्तार, 14 अगस्त को मनाए गए “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस”, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
पवन जयसवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, इच्छाशक्ति और समर्पण के बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त किया है।

उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को हर मंडल, गांव और बूथ तक पहुंचाकर आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाएं।

बैठक में विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, जिला प्रभारी सह पूर्व विधान पार्षद अर्जुन सहनी, पूर्व जिला अध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, अजय शेखर, देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद सिंह, सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, मनोज कुमार मुन्ना, शिवशंकर पाण्डेय, संतोष भगत, सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, सुनील मिश्र, नागेन्द्र राउत, संजीव कुमार बादल, रितु मंडल, दीप्ति राउत, राजीव झा, अनिल सिंह, आदित्य झा, कन्हैया साह, वरुण सिंह, अजय भगत, चन्द्रवीर यादव, चंदन पासवान, वागीशकांत झा, विनोद प्रसाद, वरुण लाल दास, हरिमोहन चौधरी, प्रतिमा रंजन, शेखर सुमन, गिरधारी झा, रोहित प्रसाद, रवि सिंह, जूही झा, सीमा शाही, हीरा लाल दास, पंकज राठौड़, आयुष सिंह, पवन साह, प्रभात रंजन, दानी झा, अशोक राम, रवि महतो, मनीता चौधरी, संतोष सम्राट, रवि रंजन, मनीष रंजन, रामविलास यादव, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, शंकर झा, महेश कुमार, रामपुकार ठाकुर सहित अन्य जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं मोर्चा अध्यक्ष मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राधा देवी ने किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!