
माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति ने हर्षोल्लास से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर
मधुबनी – 15 अगस्त। मधुबनी जिले के जयनगर में सामाजिक संस्था माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति ने 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का आयोजन नगर के पटना गद्दी रोड स्थित माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन परिसर में किया गया। संस्था के सदस्य *ई. आनंद कुमार* ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रीय गीत गाया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति के नारे गूंजे। माहौल देशभक्ति और एकता के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि आज का दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने बड़ी कुर्बानियां देकर भारत माता की बेड़ियां काटी। आज हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए एक नए भारत के निर्माण का प्रण लेते हैं। हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों का कर्ज चुकाना है, जिन्होंने भारत को आजाद कराने का सपना देखा और जिन्होंने खुद के प्राण न्यौछावर कर दिए, ताकि हम एक स्वतंत्र भारत में सांस ले सकें।
कार्यक्रम में डॉ. सुनील कुमार राउत, प्रवीर महासेठ, उपेंद्र नायक, राजेश गुप्ता, परमानन्द ठाकुर, गणेश काँस्यकार, सुनील यादव, प्रदीप नायक, कामिनी साह, मुन्नी देवी, सरिता कुमारी, नीलेश सिंह, सुधीर खरगा, सूर्यनाथ महासेठ, मनीष कारक, शम्भू प्रसाद, नवीन साह, विवेक सूरी, सुजीत कुमार, प्रवीण कुमार, प्रथम कुमार, मिथिलेश साह, हर्षवर्धन, सुनील कर्ण, तिवारी जी, संतोष शर्मा, अमित कुमार राउत, सुमित कुमार राउत सहित नगर के कई गणमान्य, बुद्धिजीवी, महिलाएं एवं स्थानीय लोगों के अलावा माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन, माँ अन्नपूर्णा महिला मंच एवं माँ अन्नपूर्णा रक्त रक्षक के सभी सदस्य मौजूद रहे।



