
MUZAFFARPUR:- अंतर जिला लुटेरा गिरोह के 3 सदस्य लोडेड आर्म्स सहित कई सामान के साथ गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर- 26 अगस्त। ज़िले की पुलिस ने गस्ती के दौरान तीन संदिग्ध अपराधियों को हथियार एवम अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है । यह अपराधी वैशाली और मुज़फ़्फ़रपुर जिले में कई लूट की योजनाओं को अंजाम दे रहे थे ।
दरअसल पूरे मामले में डीएसपी ने बताया कि जिले के मनियारी और सकरा थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी लगातार लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। राहगीरों के साथ लूटपाट करते थे उनकी बाइक और मोबाइल फोन और बैग को लूट लेते थे लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर टीम बनाई गई। जिसके बाद टीम ने सूचना का संकलन करते हुए एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मनियारी थाना क्षेत्र के भुजंगी चौक के पास से तीन संदिग्ध अपराधियों को धर दबोचा जिनके पास से एक मोटरसाइकिल चार मोबाइल फोन दो देशी कट्टा जिंदा कारतूस और एक राहगीर से लूटी गई एयर बैग बरामद हुआ है। इन सभी का अपराधिक इतिहास भी है यह सभी वैशाली और मुजफ्फरपुर जिले में कई कांड को अंजाम दे चुके है और करीब आधादर्जन से अधिक मामले वैशाली और मुज़फ़्फ़रपुर में इन सभी पर दर्ज है।



