[the_ad id='16714']

Motihari में पुलिस टीम पर हमला,महिलाओं ने फेंका खौलता पानी, थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी घायल, 4 गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण- 25 दिसबंर। जिले के तुरकौलिया थानाक्षेत्र के चैनपुर गांव में मारपीट मामले में एक वारंटी आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपित के परिजन और ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने खौलता पानी भी पुलिस कर्मियों पर फेंका। जिसमे थानाध्यक्ष अनिल कुमार समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए,हालांकि पुलिस टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घायल पुलिस कर्मियों का इलाज तुरकौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। घायलों में थानाध्यक्ष अनिल कुमार, दारोगा श्याम कुमार राय, फोजैल अहमद, वेदा भारती, सुबोध कुमार शामिल हैं। पुलिस ने मामले में तत्काल चैनपुर निवासी नवल किशोर सिंह,कृष्णा कुमार,जमादार भगत और श्रीराम कुमार को गिरफ्तार किया है।अन्य लोगो की शेष तलाश की जा रही है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मारपीट को लेकर दर्ज कांड संख्या- 1118/23 के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए रविवार की रात छापेमारी करने चैनपुर गए थे। जहां नामजद नवल किशोर सिंह व कृष्णा कुमार का दरवाजा खुलवाया। पुलिस को देखते ही परिवार के लोग गाली-गलौज करने लगे। घर के पीछे खड़े अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बावजूद अन्य घर के सदस्य और अन्य अज्ञात लोगों द्वारा ईंट-पत्थर, लाठी डंडे, लोहे के राड से प्रहार किया जाता रहा। भागने के क्रम में दो हमलावरों को भी चोटें आई है। उनका भी इलाज करवाया गया है। फरार आरोपितों की खोज में छापेमारी की जा रही है।

उन्होने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम चैनपुर गांव में छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान घर के महिलाओं ने पुलिस टीम से न केवल हाथापाई की बल्कि गर्म पानी भी फेंका।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!