
बिहार
BIHAR: पीडीएस डीलरों के लिए 35 करोड़ जारी, जून माह के मार्जिन मनी का होगा भुगतान
पटना- 29 सितंबर। बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड (SFC) ने प्रदेश के PDS डीलरों के लिए बड़ी राशि जारी की है। महाप्रबंधक वित्त एवं आंतरिक वित्तीय सलाहकार, पटना द्वारा जारी पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जून 2026 माह के डीलर मार्जिन मनी के लिए 34,98,06,357 रुपये (लगभग 35 करोड़) का लिमिट जारी किया गया है।
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तहत 34 राजस्व जिलों को Virtual Allotment के रूप में दी गई है। यह आवंटन जून 2026 के डिस्पैच आंकड़ों के आधार पर किया गया है। विभाग ने सभी जिला प्रबंधकों (अररिया, अरवल, औरंगाबाद और बांका को छोड़कर) को निर्देश दिया है कि इसी लिमिट से अपने-अपने जिले के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को जून माह के मार्जिन मनी का भुगतान सुनिश्चित करें।



