
बिहार
माइक्रोसॉफ्ट की एआई प्रशिक्षण में मधुबनी की मिथिला कला विकास समिति शामिल
मधुबनी – 28 अप्रैल। मधुबनी की मिथिला कला विकास समिति को बहुत बड़ी अपॉर्चुनिटी मिला है। माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण के लिए मिथिला कला विकास समिति का चयन किया गया है।
कार्यक्रम में समिति सचिव मनोज कुमार झा के साथ प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार भाग लेंगे। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, ईवाई जीडीएस और सीएसआर बॉक्स द्वारा भारत के सबसे बड़े प्रमाणित क्षमता निर्माण प्रशिक्षण माइक्रोसॉफ्ट एलिवेट स्किल्स के तहत 28 अप्रैल को गुरुग्राम में आयोजित किया जा रहा है। यह एआई4एवरीवन प्रोजेक्ट गैर लाभकारी संस्थाओं के लिए एआई युग में क्षमता निर्माण के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। बता दें कि इस तरह के कार्यक्रम कई देशों में हुआ है। अब भारत में आयोजित किया जा रहा है।



