
MADHUBANI:- अनीय अभियंता की गाड़ी के ठाकर से युवक की दर्दनाक मौत
मधुबनी, 31 मई। जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र के पिरोखर गांव के पास शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गयी। मिला जानकारी के अनुसार योजना एवं विकास विभाग के कनीय अभियंता की तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जहां बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान पिरोखर गांव निवासी उमेश पाल के इकलौते पुत्र 20 वर्षीय गौरव पाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घर में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके लिए गौरव बाइक से पिरोखर बाजार मिस्त्री और मजदूरों का नाश्ता लेने गया था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने गलत दिशा में जाकर उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत वाहन को अपने कब्जे में लिया और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी पर योजना एवं विकास विभाग का बोर्ड लगा हुआ है। वाहन तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से एक लाख रुपये से अधिक की नकदी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। ओनर बुक के अनुसार, यह वाहन जेई अजय कुमार के नाम से अंकित है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।



