
MADHUBANI:- नरहिया में पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार
मधुबनी, 19 नवंबर। गुप्त सूचना पर नरहिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ 1 अभियुक्त औरहा निवासी ऋषि कुमार को गिरफ्तार किया है।
19.11.2026 को थानाध्यक्ष नरहिया द्वारा पुलिस टीम के साथ महदेवा चौक के पास घेराबंदी की गई। पुलिस वाहन की रोशनी देखकर हनुमान मंदिर के पास खड़ा एक संदिग्ध युवक छिपने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही दबोच लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान ऋषि कुमार के रूप में की गई। अभियुक्त की जैकेट के पॉकेट से एक जिंदा कारतूस तथा कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।
पूछताछ के क्रम में अभियुक्त ने बताया कि वह ग्रामीणों को डराने-धमकाने एवं क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के उद्देश्य से हथियार रखता था। सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर इसके फोटो-वीडियो भी अपलोड करता था। इस संदर्भ में नरहिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



