बिहार

MADHUBANI:- कल्याणेश्वर स्थान के तालाब से मिली 26 वर्षीय युवक का शव

मधुबनी- 15 अप्रैल। हरलाखी थाना क्षेत्र के पौराणिक कल्याणेश्वर स्थान की तालाब से बुधवार की सुबह एक युवक का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गया। दरअसल वुधवार की सुबह कुछ श्रद्धालुओं मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे हुए थे। पूजा से पहले मंदिर परिसर में स्थित तालाब में नहाने गए तो शव में पैर टकराया। फिर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और स्थानीय हरलाखी थाना पुलिस को सूचना घटना के बारे में दी गयी।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार,प्रशिक्षु दरोगा अभिषेक कुमार चौरसिया दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गई। घटना स्थल पर मृतक युवक का बैग भी रखा हुआ था बैग की तलाशी लेने पर बैग से मृतक के आधार कार्ड व पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। जिसमें मृतक का पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के नरार कोठी टोल के सुभाषचंद्र प्रसाद के पुत्र रविरंजन कुमार(26) के रूप में किया गया। उसके बाद सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पहुंचे। जिन्होंने बताया कि मृतक रविरंजन दो दिनों से घर से गायब था। जिसकी गुमसुदगी का रिपोर्ट मंगलवार को थाना में किया।

एसडीपीओ अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। हरलाखी के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही जानकारी मिल पाएगा। फिलहाल, जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button