
MADHUBANI:- शहर में शीतला माता की हुई पूजा-अर्चना, दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु,आकर्षक का केंद्र बना मेला
मधुबनी- 15 अप्रैल। प्रसिद्ध जुडशीतल पर्व पर बुधवार को शहर के महाराजगंज गुड्डी गाछी स्थित शीतला माता की पूजा-अर्चना की गई। माता शीतला की दर्शन-पूजन के लिए दिनभर भक्तों की भीड़ बनी रही। शीतला माता की पूजा पर भव्य मेला और पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फूलों और रंग-बिरंगे लाइट से मंदिर की सजावट आकर्षक का केंद्र बना है। मेला में बच्चों का झूला, खेल-तमाशा, खिलौने, मिठाई व अन्य की दूकानें आकर्षण का केंद्र बना है। मेला में दूर-दूर से लोग पहुंच रहे है। माता की पूजा करने पहुंचे अधिवक्ता राहुल कुमार ने बताया कि माता की सच्चे मन से पूजा से मनोकामना पूरी होती है।
शीतला माता पूजा समिति के अध्यक्ष डब्ल्यू प्रधान ने बताया कि साल 1971 से यहां शीतला माता की पूजा-अर्चना होती आ रही है। यहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। पूर्व में झोपड़ीनुमा मंदिर में माता शीतला की प्रतिमा की जाती थी। अब आकर्षक मंदिर इलाके के श्रद्घालुओं का आस्था का केंद्र बन गया है। शीतला माता पूजा पर मेला का आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाता है। पूजा की निगरानी के लिए सीसीटीवा कैमरा लगाई गई है। पूजा के आयोजन में समिति के अमरनाथ प्रधान महेंद्र साह, संजय साफी, राजू साफी सहित अन्य लोग जुटे है।



