
MADHUBANI:- भाई की शादी का सामान लेने बाजार जा रहा युवक की सड़क हादसे में मौत
मधुबनी- 13 मई। राजनगर थाना क्षेत्र के मधुबनी-बाबूबरही मुख्य सड़क पर ऑटो व बाइक की टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताते चलें कि युवक बाइक से अपने घर से राजनगर आ रहा था। इसी क्रम चिचारी के पास सड़क दुर्घटना हो गई। जिसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े,तो देखा कि युवक घटनास्थल पर ही अपना दम तोड़ चुका है। वहीं ऑटो चालक ऑटो छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना राजनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने मृतक की पहचान घंघौर निवासी राजेंद्र कुमार के पुत्र 20 वर्षीय नीतीश कुमार के तौर पर की। जिसे के बाद पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के बड़े भाई की आज शादी थी। शादी को लेकर मृतक राजनगर सामान खरीदने के लिए आ रहा था, उसी क्रम खिचड़ी मोड़ पर ऑटो चालक दूसरी तरफ की ओर अचानक मोरने लगा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तथा पूरे गांव में खुशी गम में तब्दील होग गई। राजनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दियाा।
इस संबंध में राजनगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि परिजन घटना के संबंध में आवेदन देते है, तो आगे की कानुनी कार्रवाई की जाएगी।



