मधुबनी-02 जुलाई। नगर थाना क्षेत्र के शिव सागर पोखर चभच्चा मोर पर डुबने से 17 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। डुबने से मौत कैसे हुइ है, उसकी सही जानकारी परिजनों के द्वारा नहीं दी जा रही है। शंकर चौक स्थित डी जी होटल के सामने संतोष प्रधान की 17 वर्षीय शिवानी कुमारी की मौत से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सुचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राजा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी को भेज दिया। घटना की जानकारी लिया गया, तो मृतिका के चाचा लड्डू प्रधान ने बताया कि रात के करीब 2ः15 में मेरी भतीजी घर से बाहर निकल गई। जिसकी खोजबीन हम पुरे परिवार स्टेशन बाटा चौक से काली मंदिर आदि जगहों पर किया। परंतू उसका कोई पता नही लगा। उसके बाद सुबह चार बजे नगर थाना में सनहा दर्ज किया गया। मौत का खुलासा पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर मौत कैसे हुई। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
