मधुबनी-11 अगस्त। बाबूबरही थाना क्षेत्र के सिलखरिया गांव में गोसाईं पूजा को लेकर आयोजित भंडारा में खाना खाने से गांव के 60 से 70 लोग बीमार पड़ गए। जिनका स्थानीय अस्पलाल के साथ-साथ सदर अस्पलाल में चल रहा है। मिला जानकारी के अनुसार खाना खाने के कुछ समय बाद लोगों को पेट में दर्द और बुखार लगना शुरू हो गया। जिसके बाद बीमार लोग गांव के ही अस्पताल में इलाज करवाए। जब वे लोगों ठीक नही हुए। तथा ज्यादा तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उठाकर मधुबनी सदर अस्पताल लेकर आए। जिसके बाद चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद चिकित्सकों ने सभी का इलाज शुरू कर दिया।
बीमार 12 लोगों में तीन बच्ची भी फूड प्वाइजन का शिकार हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि इन सभी बीमार लोगों का इलाज चल रहा है। फूड प्वाइजन से शिकार हुए मरीजों में 04 वर्षीय अमित कुमार, 05 वर्षीय ज्योति कुमारी, 07 वर्षीय बंधन कुमारी, 35 वर्षीय आशा देवी, 17 वर्षीय संगीता कुमारी, 45 वर्षीय राम शंकर रावत, 40 वर्षीय राम सुनीर देवी, 14 वर्षीय अंजली कुमारी, 48 वर्षीय रामप्रसाद राव, 50 वर्षीय सतनारायण रावत, 40 वर्षीय पंडितराव, 35 वर्षीय चानो देवी,60 वर्षीय, भगवती देवी, 25 वर्षीय विभा देवी, 25 वर्षीय जगदा देवी शामिल है।
चिकित्सक डॉ विनय कुमार ने बताया कि मरीजों के द्वारा बताया गया कि सोमवार को भंडारा में खाना खाया था। जिसके बाद से तबीयत खराब होने लगी। इसे देखे तो यह सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। फूड प्वाइजनिंग होने से मरीज को पेट दर्द,बुखार,वोमिटिंग लूज मोशन होना शुरू होता है। यह सभी लक्षण इन मरीजों में देखा गया है। इन सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
